शराब कंपनी के कर्मचारियों पर परिजनों ने ह-त्या के लगाए आरोप, दशहरे से गायब था युवक

 

शराब कंपनी के कर्मचारियों पर परिजनों ने ह-त्या के लगाए आरोप, दशहरे से गायब था युवक

 

 

 

 

एमपी के दमोह जिले के अभाना के पास गुहंची नाले में बुधवार को एक युवक का शव मिलने के बाद हंगामा मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दमोह-जबलपुर हाईवे को जाम कर दिया जो करीब 2 घंटे बाद यानी शाम 4.30 खुला। परिजनों ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। उसने शव के पास से सबूत जुटाए। दशहरा पर्व के दिन अभाना निवासी वीरन लोधी अपने घर से निकाला, लेकिन वापस नहीं पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि अभाना शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने वीरन की हत्या की। स्टेट हाईवे पर जाम की खबर मिलने के बाद पहले नोहटा पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।

 

 

 

 

 

इसके बाद दमोह से एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, दमोह एसडीएम आरएल बागरी पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। परिजनों का कहना था कि शराब कंपनी में काम करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। एसडीएम ने परिजनों से कहा है कि वह अपने बयान दर्ज कराएं। निश्चित रूप से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में ​​​​​​ नशा मुक्ति के लिए काम करने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों भी थे। उनका कहना था कि पूरे जिले में जगह-जगह शराब बेची जा रही है। जो भी शराब कारोबार का विरोध करता है, उसके साथ या तो मारपीट की जाती है या फिर हत्या कर दी जाती है, इसलिए पूरे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री भी बंद कराई जाए।


By - sagaetvnews
17-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.