फर्जी इंस्टिट्यूट पर प्रशासन की दबिश ,सरकारी सप्लाई की दवाएं मिली दस्तावेज भी नहीं मिले।

 

फर्जी इंस्टिट्यूट पर प्रशासन की दबिश ,सरकारी सप्लाई की दवाएं मिली दस्तावेज भी नहीं मिले।

 

 

 

 

एमपी के दमोह जिले के पथरिया नगर में संचालित एक फर्जी इंस्टीट्यूट पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने छापामार कार्रवाई की है। श्रीजी इंस्टिट्यूट के नाम से यह संस्थान लोगों को मेडिकल संबंधी ट्रेनिंग के नाम पर प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में क्लीनिक संचालित करने के लिए अधिकृत कर रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने जब इंस्टिट्यूट पर छापा मारा तो वहां पर इंस्टिट्यूट संचालन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले, साथ में सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं भी मिली है,

 

 

 

 

जिन्हें अधिकारियों ने जब्त कर लिया है। श्रीजी इंस्टिट्यूट के संचालक धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि उनके संस्थान का रजिस्ट्रेशन NIOS और NSDC में है। जिसके माध्यम से वो दमोह के हटा, देवरी और रहली में श्रीजी इंस्टिट्यूट के नाम से केंद्र चला रहे हैं। सरकारी सप्लाई की दवा मिलने पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जिनके माध्यम से वह दवाएं खरीद लेते हैं। पथरिया सीबीएमओ डॉक्टर शशिकांत पटेल ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पथरिया में एक फर्जी इंस्टिट्यूट चल रहा है। जांच करने पर वहां इंस्टिट्यूट संचालन से जुड़े कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं सरकारी अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाएं मिली है,

 

 

 

 

जिन्हें जब्त कर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को उसकी जानकारी दी गई है। वहीं तहसीलदार बृंदेश पांडे ने भी बताया कि शिकायत के बाद जांच करने पर गड़बड़ी पाई गई है। सरकारी अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाइयां जब्त की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा गया है, जो भी निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इंस्टिट्यूट को सील कर दिया गया है।


By - sagaetvnews
17-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.