7 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस, 15 दिन बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

7 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस, 15 दिन बाद वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

 

 

पिछले 15 दिनों से दमोह जबलपुर नेशनल हाईवे के पूरेनहाऊ(जबेरा) में दहशत का पर्याय बने मगरमच्छ को शनिवार रविवार की दरमियानी रात्रि को वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की। 5घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान वन विभाग की टीम को सफलता मिली है पुरेनहाउ (जबेरा) से लगे नेशनल हाईवे पर पिछले 15 दिनों से एक मगरमच्छ चहल कदमी करते हुए ग्रामीणों को दिखाई दे रहा था जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था और कई बार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,, लेकिन वनकर्मियों के हाथ नहीं लगा था। रोजाना मगरमच्छ के देखे जाने से इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल था। लोग घबराए हुए थे।

 

 

 

 

शनिवार की रात्रि 10:00 बजे पेट्रोल पंप के सामने पूरेनहाऊ और टपरियों गांव के बीच इलाके में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली। ओर मौके पर पहुंचे। सिंगौरगढ़ रेंजर कुरैशी गेम सुपरवाइजर हर लाल रैकवार करनपुरा बीट गार्ड झलकन साहू वनपाल विनोद साहू की टीम ग्रामीण घनश्याम यादव कमलेश घोसी श्री राम राजेश लोधी गुलाब सिंह भगवान दास सोनू साहू की मदद से करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का उसका रेस्क्यू किया।

 

 

 

इस दौरान मगर हमलावर भी हुआ लेकिन सात फीट लंबा मगरमच्छ को बड़ी मुश्किल से काबू में आया। इस दौरान वन कर्मियों और ग्रामीणों ने काफी हौसला दिखाया। क्योंकि बिना पर्याप्त संसाधन के मोबाइल टॉर्च एवं टोर्च की रोशनी और नसेनी रस्सों की मदद करीब एक दर्जन लोगों ने मगरमच्छ का रेस्क्यू करते हुए ट्रैक्टर की ट्राली डालकर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिंगौरगढ़ जलाशय तक ले जाया गया। यहां से सुरक्षित जलाशय में में छोड़ दिया गया


By - sagaetvnews
21-Oct-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.