धनतेरस से पहले महिला सरपंच को रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, 10% कमीशन ले रही थी
धनतेरस से पहले महिला सरपंच को रिश्वत लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, 10% कमीशन ले रही थी
सागर लोकायुक्त पुलिस ने एक आदिवासी महिला सरपंच को 15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है इस मामले में महिला और उसके पति को आरोपी बनाया गया है, आरोपी महिला सरपंच के द्वारा कपिलधारा कुआ में 10% कमिशन की मांग की गई थी
मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा का है, जहां राम टोरिया की सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,
आपको बता दे फरयादी महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर स कपिलधारा कूप के लिए 2लाख 87 की राशि स्वीकृति हुई थीं, जिसके बिलों का भुगतान होना था भुगतान के एवज में महिला सरपंच बबली सुनील आदिवासी के द्वारा 10 प्रतिशत राशि की मांग की जा रही थी आज सुवह लोकायुक्त टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रँगे हाथों दबोच लिया है।
लोकायुक्त निरीक्षक रोशनी जैन ने बताया है कि रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी को भृस्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी बनाया गया है आरोपित ने फरयादी से अपने घर पर ही रिश्वत की राशि ली थी उसी दौरान लोकायुक्त ने छापा मारा और रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार लर लिया है। कार्यवाई में लोकायुक्त सागर निरीक्षक रोशनी जैन,पी एस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ मौके पर मौजूद।