Sagar- निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द करने वाली याचिका का कागज गायब

 

Sagar- निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द करने वाली याचिका का कागज गायब

 

 

 

एमपी के सागर जिले के बीना से विधायक निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द करने संबंधी कांग्रेस की याचिका के कागज विधानसभा से गायब हो गए हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसका खुलासा किया है। हालांकि विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने इससे इनकार किया है। सिंघार ने कहा कि हमने नियम अनुसार समय पर विधानसभा अध्यक्ष जी को याचिका दी थी। लेकिन वहां से 90 दिन बाद जानकारी आई कि कागज गुम हो गए हैं।

 

 

 

 

मैंने उन्हें पूरी जानकारी के साथ वापस याचिका भिजवाई है। सिंघार ने कहा- मुझे नहीं लगता कि भारतीय जनता पार्टी इस पर कोई निर्णय लेना चाहती है। हम इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जा रहे। उमंग सिंघार ने कहा ये सब जानते हैं कि वे (निर्मला) किस तरह से भारतीय जनता पार्टी की बैठकों में जा रही हैं। किस तरह से बयानबाजी कर रही हैं। यही सब तथ्य हैं कि वह पार्टी विरोधी गतिविधि में पूरी तरह से लिप्त हैं। इसलिए हम लोग उनकी सदस्यता बर्खास्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगा रहे हैं।


By - sagaetvnews
04-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.