भूपेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री से मुलाकात,राजनैतिक गलियों में लग रहे तरह तरह के कयास | sagar tv news |

 

सागर जिले की भाजपा में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है यहां नई भाजपा और पुरानी भाजपा को लेकर घमासान मचा हुआ है पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह के बयान के बाद सियासत में सागर से लेकर भोपाल तक खलबली मची हुई है,

 

 

इसी बीच खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात हुई और करीब आधा घंटे तक बंद कमरे में दोनों के बीच चर्चा हुई है, सीएम हाउस में क्या चर्चा हुई यह बात तो सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह के द्वारा दिवाली मिलन समारोह में जो कांग्रेसियों को अस्वीकार करने का बयान दिया गया था उसी को लेकर चर्चा हुई होगी,

 

 

हालांकि मुख्यमंत्री से मुलाकात को लेकर भूपेंद्र सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा की गई है जिसमें उन्होंने लिखा है कि

 


आज मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी से भेंट कर खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तार से सार्थक चर्चा की।

 


14 जनवरी से प्रारम्भ हो रहे #डोहेला_महोत्सव2025 के शुभारम्भ हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को आमंत्रित किया है

 

 

 


By - sagar tv news
13-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.