MP | मोहन सरकार के मंत्री चुनाव हारे आखिरी मौके पर कांग्रेस ने कैसे दी पटखनी? | sagar tv news |

 

कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर सीट से उपचुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने सात हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। रावत 16वें राउंड तक आगे थे, लेकिन इसके बाद बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसके चलते कांग्रेस की लीड बढ़ती गई और मोहन सरकार में मंत्री रामनिवास रावत पिछड़ते चले गए, अंततः कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज कर अपनी सीट बचा ली, हार की घोषणा के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग से यहां दोबारा काउंटिंग की मांग की है,

 


पहले राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को 178 वोटों की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरे से 15वें राउंड तक लगातार भाजपा आगे रही। आठवें राउंड तक तो भाजपा की लीड 8661 वोटों की हो गई थी। नौवें राउंड में ये लीड कुछ घटी। रुझान में बड़ा उलटफेर 15वें राउंड के बाद देखने को मिला,

 

 

 

जब कांग्रेस को 3547 वोटों की बढ़त मिली, जिससे भाजपा की ओवरऑल लीड घटकर 1496 रह गई। 16वें राउंड में कांग्रेस 1842 वोटों से आगे हो निकल गई। 17वें राउंड में ये लीड बढ़कर 4747 हो गई। इसी तरह 21 राउंड के बाद यह आंकड़ा 7 हजार प्लस में चला गया

 

 

 


By - sagar tv news
23-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.