पहले ही बड़े मिशन में फेल हो गए शिवराज सिंह चौहान! यहाँ सारे दांव फेल | sagar tv news |

 

केंद्र में मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय नेतृत्व ने पहली बार बड़ा टॉस्क सौंपा था। पहले ही मिशन में शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह से फ्लॉप हो गए हैं। झारखंड में उनके सारे दांव फेल हो गए हैं। वह खास करिश्मा नहीं कर पाए हैं। वहीं, उनके गृह क्षेत्र बुधनी में भी बीजेपी जीत के लिए संघर्ष कर रही है। एक साल पहले जहां शिवराज बुधनी में एक लाख से अधिक वोटों से जीते थे लेकिन बीजेपी वहां 10-15 हजार वोटों से जीत के लिए संघर्ष कर रही है।

 


शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दिलाई थी। हालांकि पार्टी ने उन्हें सीएम पद पर रिपीट नहीं किया। इसके बाद लोकसभा चुनाव हुए। लोकसभा चुनाव मिली जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान केंद्र में कृषि मंत्री बने। फिर पार्टी ने उन्हें संगठन का काम सौंप दिया। शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया। वह असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ काम कर रहे थे। दोनों की जोड़ी वहां कमाल नहीं कर पाई।

 


झारखंड चुनाव के नतीजे स्पष्ट हो गए हैं। शिवराज की सोशल इंजीनियरिंग वाला फॉर्म्युला वहां कमाल नहीं कर पाई। बीजेपी प्लस 25 के अंदर ही सिमट गई। ऐसे में एमपी की राजनीति से केंद्र में शिफ्ट हुए शिवराज के लिए यह बड़ा झटका है। एक साल पहले एमपी में उन्होंने पार्टी को जो प्रचंड जीत दिलाकर छवि गढ़ी थी। उस पर बड़ा डेंट लगा है। ऐसे में बीजेपी के अंदर अब उनकी सियासी पारी आसान नहीं रहेगी।

 


झारखंड की हार के बाद शिवराज सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। झारखंड की हार के साथ उनके गढ़ में भी बीजेपी जीत के लिए संघर्ष कर रही है। इससे यह भी संदेश है कि बुधनी में शिवराज के बिना बीजेपी की राह आसान नहीं है। साथ ही यह भी साफ है कि मामा का मैजिक दूसरे राज्यों में नहीं चलता है। शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में बड़े पदों का दावेदार बताया जा रहा था लेकिन इस हार के बाद अब सारी चीजें आसान नहीं है

 

 


By - sagar tv news
23-Nov-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.