उपराष्ट्रपति, शिवराज सिंह से बोले किसान के लाड़ले, किसानों से किए वादे क्यों नहीं पूरे किए
उपराष्ट्रपति, शिवराज सिंह से बोले किसान के लाड़ले, किसानों से किए वादे क्यों नहीं पूरे किए
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को किसान के लाड़ले का नाम दिया है। यह नाम उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान दिया, जब कृषि मंत्रालय से संबंधित सवाल पूछे जा रहे थे। इससे पहले, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मुंबई में केंद्रीय कपास प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CIRCOT) के शताब्दी समारोह में शिवराज सिंह चौहान से किसानों से किए वादों को लेकर सवाल पूछे थे। उन्होंने शिवराज सिंह से कहा था कि कृपया करके मुझे बताइए कि किसान से क्या वादा किया गया था?
और जो वादा किया गया था, वह क्यों नहीं निभाया गया? इस मामले में कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने संसद में सवाल उठाया कि कई किसान संगठन संसद मार्च कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार क्या कर रही है और कृषि मंत्री की क्या राय है। शिवराज सिंह ने जवाब में कहा कि एमएसपी को लेकर उनकी राय बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि सरकार लागत की 50 पर्सेंट से ज्यादा एमएसपी तय करेगी और खरीदेगी भी। उन्होंने शिवराज की ओर इशारा करते हुए कहा- कृषि मंत्री जी, आपका एक-एक पल भारी है। मेरा आपसे आग्रह है और भारत के संविधान के तहत दूसरे पद पर विराजमान व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है
कि कृपया करके मुझे बताइए कि किसान से क्या वादा किया गया था? और जो वादा किया गया था, वह क्यों नहीं निभाया गया? वादा निभाने के लिए हम क्या कर रहे हैं? किसान आंदोलन को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को सीधे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कई सवाल किए। उन्होंने शिवराज की ओर इशारा करते हुए कहा, कृषि मंत्री जी, आपका एक-एक पल भारी है। मेरा आपसे आग्रह है और भारत के संविधान के तहत दूसरे पद पर विराजमान व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है कि कृपया करके मुझे बताइए कि किसान से क्या वादा किया गया था? और जो वादा किया गया था, वह क्यों नहीं निभाया गया?