खुशखबरी, महाकुंभ मेले के लिए दमोह, सागर, बीना होते हुए जाएगी ट्रेन

 

खुशखबरी, महाकुंभ मेले के लिए दमोह, सागर, बीना होते हुए जाएगी ट्रेन

 

 


14 जनवरी से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ शुरू होने जा रहा है ऐसे में सागर दमोह और बीना के यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी खुशखबरी आई है महाकुंभ मेला के अवसर पर रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए और यात्रियों को सुविधा देने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसी के तहत सोगरिया-बनारस-सोगरिया कुंभ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 14 फेरों के साथ चलाई जाएगी, यह ट्रेन सागर बीना और दमोह कटनी स्टेशन से गुजरेगी,

 

 

 

जानकारी के अनुसार 09801 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर सोगरिया स्टेशन से चलेगी, जो अगले दिन सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बनारस पहुंचेगी।
इसी प्रकार 09802 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 18 जनवरी से 19 फरवरी 2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर बनारस से चलेगी, जो अगले दिन दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर सोगरिया पहुंचेगी।

 

 

 

यह ट्रेन दोनों तरफ से अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार स्टेशन पर रुकेगी।


By - sagar tv news
13-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.