धरती से निकला 17 कैरेट 11 सेंट का बेशकीमती हीरा, 5 साथियों के साथ मिलकर लगाई थी खदान

 

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की कृष्णकल्याणपुर पटी खदान में खुदाई के दौरान एक किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा को 17 कैरेट 11 सेंट का बेशकीमती हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।किसान मजदूर प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि वह लंबे समय से इस खदान में मेहनत कर रहे हैं और अपनी इस खोज से बेहद खुश हैं।

 

 

 

उनका कहना है कि यह हीरा उनकी और उनके साथियों सहित परिवार की जिंदगी बदल देगा। पन्ना की जमीन से निकलने वाले हीरे न केवल देशभर में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुके हैं। हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि यह हीरा आगामी नीलामी में रखा जाएगा। इस बारे में प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने मिलकर खदान में खुदाई की थी और यह हीरा उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि यह हीरा उनके लिए एक बड़ा तोहफा है और इससे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा।


By - sagar tv news
17-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.