पीएम मोदी ने बुंदेलखंड को दी केन-बेतवा प्रोजेक्ट की सौगात, बदल जाएगी प्रदेश की तकदीर, जानें क्या है परियोजना

 

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड को दी केन-बेतवा प्रोजेक्ट की सौगात, बदल जाएगी प्रदेश की तकदीर, जानें क्या है परियोजना

 

 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी. उन्होंने खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश की पहली पहली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन भी किया.

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज हम सबके लिए प्रेरणा देने वाला दिन है. आज स्व. अटल जी की जन्म जयंती है. मैं जब उनका सिक्का जारी कर रहा था तो मन में कई पुरानी बात चल रही थीं. उन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया है. भारत के विकास में अटल जी बड़ा योगदान है. आज से अटल सेवा सदन बनना शुरू होंगे. उसके लिए पहली किश्त जारी की है.

 

 

 

बता दें, केन-बेतवा परियोजना छतरपुर-पन्ना जिले में केन नदी पर विकसित की जा रही है. इसमें पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई, 2.13 किलोमीटर लंबाई के दौधन बांध और 2 टनल का निर्माण होगा. बांध में 2 हजार 853 मिलियन घन मीटर जल का भंडारण किया जाएगा. इसमें दाब युक्त सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के 10 जिले पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी और दतिया के लगभग 2 हजार ग्रामों में 8.11 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी. लगभग 7 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे. मध्यप्रदेश की 44 लाख और उत्तर प्रदेश की 21 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिलेगी. 103 मेगावॉट जल विद्युत एवं 27 मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा. इसका लाभ संपूर्ण मध्यप्रदेश को मिलेगा


By - sagar tv news
25-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.