भांजी के प्यार में पागल हुआ मामा, घर से लेकर फरार, बेवफा पति की थाने में शिकायत

 

छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मामा को अपनी ही भांजी से प्यार हो गया। जिसके बाद उसे लेकर फरार हो गया और पत्नी को घर में अकेला छोड़ दिया। पीड़िता द्वारा थाने में जाकर मामला दर्ज कराया गया है,

 

 

मामला छतरपुर शहर के पास रहने वाली एक महिला की है. यह महिला अपनी आपबीती लेकर एसपी अगन जैन के पास पहुंची. जहां ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई. महिला ने बताया कि उसकी शादी 2020 में टटम निवासी दुर्गेश राठौर के साथ हुई थी. जो किराना व्यापारी है. महिला जब पहली बार ससुराल गयी तो देखा कि उसका पति अपनी भांजी के आसपास ही रहता है. फिर एक दिन उसने पति को भांजी के साथ गलत स्थिति में पकड़ लिया.

 

 

 

जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उसे बुरी तरह पीटा. जिसके बाद उसने अपने पिता को पूरी बात बताई. मायके वाले उसे अपने साथ घर ले आए और महाराजपुर थाने में 2021 में दहेज प्रथा का केस दर्ज कराया. जैसे ही मामले की खबर ससुराल वालों को मिली, उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया. दुर्गेश ने पत्नी को धमकी दी कि अगर केस वापस नहीं लिया तो सभी को जिंदा जला दूंगा. अगर वापस लेती है, तो अब अच्छे से रखूंगा. कभी भांजी से बात नहीं करूंगा. महिला डर गई और उसकी बात मान गई और अपना केस वापस ले लिया.


By - sagar tv news
30-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.