चार बच्चियों की मां प्रेमी के साथ हुई रफूचक्कर, पति को दिया धोखा

 

एमपी के छतरपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति और चार बच्चियों को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना गुरुवार की सुबह 5 बजे छतरपुर बस स्टैंड पर हुई। पीड़ित पति राजाराम श्रीवास ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामदेवी और बच्चों के साथ दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। राजाराम की शादी 2011 में रामदेवी से हुई थी और दंपती की चार बेटियां हैं। राजाराम ने बताया कि उसकी पत्नी रामदेवी का पिछले 5 सालों से सुनील श्रीवास नाम के रिश्तेदार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था,

 

 

 

 

जो दिल्ली में ही मजदूरी करता था। राजाराम ने बताया कि जब परिवार बस से छतरपुर पहुंचा, तो रामदेवी ने पति को बच्चों को टॉयलेट ले जाने के लिए कहा। जब राजाराम बच्चों के साथ लौटा, तो पाया कि उसकी पत्नी सुनील के साथ फरार हो गई थी। साथ में वह 24 हजार रुपए नकद और अपने खाते में रखे 50 हजार रुपए भी ले गई। राजाराम ने शाम 5 बजे सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने कहा कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। राजाराम का कहना है कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जमा कर रहा था, जो अब उसकी पत्नी लेकर भाग गई है।


By - sagar tv news
31-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.