सागर लोकायुक्त टीम बड़ी कार्रवाई,पंचायत सचिव को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा | sagar tv news |

 

एमपी के टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पाली सचिव विजय कुमार मिश्रा को लोकायुक्त सागर की टीम ने 3000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। यह कार्रवाई टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत पाली में की गई है ।

 

 

आवेदक भरत लाल राजपूत ने शिकायत की थी कि सचिव विजय कुमार मिश्रा ने उनकी मां के नाम से पीएम आवास की दूसरी किस्त निकालने के लिए 12000 रुपये की मांग की थी। इसमें 8000 रुपये की बात तय हुई थी, जिसमें 5000 रुपये पहले दे दिए गए थे और आज 3000 रुपये की रिश्वत देते हुए लोकायुक्त सागर की टीम ने सचिव विजय कुमार मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ लिया ।

 

 

लोकायुक्त सागर की टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम 7 (का) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे यह संदेश जाता है कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

 


By - sagar tv news
01-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.