महिला DSP के ड्राइवर प्रधान आरक्षक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट के लगाए आरोप |STVN INDIA|SAGAR TV NEWS

 

 

छतरपुर में पदस्थ महिला प्रकोष्ठ की डीएसपी अनुरक्ति सबनानी के ड्राइवर के साथ सागर जिले के छानबीला थाना पुलिस पर मारपीट के आरोप लगे हैं। प्रधान आरक्षक राजू प्रसाद अहिरवार ने आरोप लगाए हैं। की उसके साथ थाने के पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है। जिससे उसे कई जगहों पर चोट के निशान हैं। इस बात का उसने शिकायती आवेदन भी दिया है। और कार्यवाई की बात कही है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर में पदस्थ महिला प्रकोष्ठ की डीएसपी अनुरक्ति सबनानी जो भोपाल से छतरपुर जा रही थी। तभी सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में निवार घाटी के पास रात करीब ढाई बजे उनकी गाड़ी का माइनर एक्सीडेंट हो गया। जिससे गाड़ी कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके बाद डीएसपी अपने ड्राइवर के साथ पास ही छानबीला थाने पहुंची। ऐंसा भी आरोप है की ड्राइवर शराब के नशे में था। इसलिए उसे वहीँ थाने में रोककर अन्य ड्राइवर के साथ महिला डीएसपी को छतरपुर रवाना कर दिया। इसके बाद ड्राइवर को भी वहीँ के लिए रवाना किया था लेकिन प्रधान आरक्षक सुबह के समय शाहगढ़ पहुंचा उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। जहाँ उसने पुलिस वालों पर मारपीट के आरोप लगाए। इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह का कहना है। की महिला डीएसपी ने जानकारी दी थी की ड्राइवर शराब के नशे में था। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके बाद जो भी कार्यवाई है। वो की जाएगी।


By - SAGAR TV NEWS
08-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.