भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी
भाई की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे युवक के साथ हो गई बड़ी अनहोनी
एमपी के पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमुनहाई मोड़ ढाबा के पास देखने को मिला, जहां भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहे 27 वर्षीय बाइक सवार युवक की अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से जान चली गई। इस हादसे के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया है कि आज 19 फरवरी को मृतक के भाई की लगुन आने वाली थी, लेकिन एक दिन पहले ही युवक काल के गाल में समा गया। इस घटना के बाद दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवक अपने भाई की शादी के कार्ड बांट कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।