कलेक्टर ने की नगर पालिका बैठक निरस्त, पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के चलते
एमपी के दमोह में नगर पालिका की बैठक आज निरस्त कर दी गई। जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने यह निर्णय विरोध प्रदर्शन के कारण लिया। इस बीच, हिंदू संगठन द्वारा नगर पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया गया और नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। नगर पालिका पार्षदों और हिंदू संगठन द्वारा स्लॉटर हाउस का विरोध किया गया। इस विरोध के कारण बैठक निरस्त करनी पड़ी।
एसडीएम द्वारा इस निर्णय की सूचना दी गई। इस बीच, लगभग एक दर्जन से अधिक पार्षदगण नगर पालिका परिसर पहुंच गए थे। नगर पालिका अध्यक्ष भी अपने कार्यालय पहुंची थी, लेकिन विरोध के कारण उन्हें वापस जाने का आग्रह किया गया। आउट सोर्स कर्मचारी भी अपनी तन्ख्वाह को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए नजर आए। बीते मंगलवार को भी कुछ इसी तरह सीएमओ का विरोध आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा करते हुए देखा गया था जो वेतन के लिए काफी समय से परेशान है।