अवैध हथियारों के तस्करों को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार

 

दमोह। जिले में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। कोतवाली पुलिस ने 24 फरवरी को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के बाद एक व्यक्ति को महाराणा प्रताप स्कूल की ग्राउंड में देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी निलेश पिता मानसिंह लोधी उम्र 21 वर्ष निवासी निवार थाना बक्सवाहा जिला छतरपुर से एक देसी कट्टा 12 बोर का मय कारतूस के जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने उक्त देसी कट्टा कमलेश रैकवार और रमेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम समन्ना से 1 साल पहले क्रय किया था।

 

 

 

 

आरोपी ने आगे बताया कि उसने और रमेश विश्वकर्मा ने मिलकर देसी कट्टा बनाए थे और उन्हें आम लोगों को विक्रय किए थे। पुलिस ने आरोपी के साथी रमेश विश्वकर्मा की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने शैलेंद्र सिंह दांगी, बृजेंद्र सिंह राजपूत और अरविंद उर्फ धर्मेंद्र सिंह दांगी को एक-एक देसी कट्टा मय कारतूस के प्रति ₹8000 की दर से बिक्री किए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से तीन देशी कट्टा 315 बोर 3 करतूस सहित कीमत करीबन ₹24000 और तीन देशी कट्टा 12 बोर मय 3 कारतूस सहित कीमत तकरीबन 16000 जप्त किए गए हैं।


By - sagar tv news
27-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.