ऑयल मिल में भीषण Fire,12 फायर ब्रिगेडों की मदद से 7 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया | sagar tv news |
एमपी के टीकमगढ़ शहर के ढोगा मैदान के कृषि मन्डी रोड पर मठोले साहू ट्रेडिंग कम्पनी की ऑयल मिल एवं तेल गोदाम में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर लगते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मोके पर पहुंची और सुबह 8:30 बजे से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।
आग इतनी भीषण थी कि 12 बजे तक आग काबू नहीं किया जा सका। इसके बाद दो जेसीबी की मदत से ऑयल मिल की दीवाले तोडकर बिल्डिंग के तीन तरफ से पानी को डालकर आग बुझाने का काम शुरू हुआ। आग बुझाने के लिए आसपास के जिलों के साथ ललितपुर, बीना रिफाइनरी से साथ 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने की खबर लगते ही टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक क्षेत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, एएसपी सीताराम के साथ पुलिस और प्रशासन का अमले के साथ नगर पालिका के सैकड़ो कर्मचारियों लगे रहे तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। ऑयल मिल में एक लाख लीटर से अधिक तेल, सरसों के बोरे एवं मसले की बोरिया और सामान भरा हुआ था।
आग लगने से ऑयल मिल का करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।