जब न्यायाधीशों ने हाथ में थामी झाड़ू,लोग देखते रह गए और फिर... | sagar tv news |

 

एमपी के दमोह में एक अनोखे आयोजन में न्यायाधीशों ने हाथ में झाड़ू थाम ली और स्वच्छता का संदेश दिया। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले सर्किट हाउस में किया गया था, जो एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में न्यायाधीशगणों के साथ अधिवक्ता और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे।

 

 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी ने झाड़ू लगाने के साथ आसपास का कचरा भी उठाया। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को संदेश देने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, पर्यावरण के संरक्षण और स्वच्छता के कारण एक अलग वातावरण निर्मित होता है। सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और कार्य करना चाहिए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

 

 

 


By - Manish Sahu Damoh
17-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.