जमीन के बंटवारे को लेकर कहासुनी और फिर पति-पत्नी को निप-टाया, जांच के बाद होगा खुलासा
मपी के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम करौल में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इसमें पति-पत्नी की लाठियों से पीट-पीटकर जान ले ली गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रामकिशन अहिरवार और उनकी पत्नी रमाबाई के रूप में हुई है। घटना की जानकारी लगते ही पलेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे, तभी आरोपी पहुंचे और देर रात्री में उनकी मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को अभिरक्षा में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मन्डलोई ने बताया कि मृतकों की पुत्री की शिकायत पर पुलिस ने 9 आरोपियों को मामला दर्ज कर अभिरक्षा में लिया है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।