लंदन से लौटा पति के साथ पत्नी और बॉयफ्रेंड ने जो किया सुनकर उड़ जाएंगे होश !
प्यार का खुमार इस कदर सर चडा की एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही पति की जान ले ली और फिर दोनों शिमला घूमने निकल गए। जी हाँ, यूपी के मेरठ से एक हैरान करने वाली हत्या की वारदात सामने आई है, जिसमें पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े करके उसे ड्रम में भरकर सीमेंट और डस्ट से चिनाई कर दी। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर मास्टर कॉलोनी की है, जहां सौरभ कुमार, जो कि मर्चेंट नेवी में काम करते थे। सौरभ अमेरिका से अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए 24 फरवरी को घर वापस लौटे थे और 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान का जन्मदिन था।
4 मार्च की रात को, मुस्कान ने अपने पति सौरभ को खाने में बेहोशी की दवा दी और फिर बॉयफ्रेंड साहिल को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सौरभ के सीने में चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव के लगभग 15 टुकड़े कर दिए और एक प्लास्टिक ड्रम में भरकर सीमेंट और डस्ट का घोल डाल दिया। फिर मुस्कान ने अपनी बेटी को मायके छोडा। परिवार और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए मुस्कान साहिल के साथ शिमला-मनाली चली गई। 12 दिन तक इंस्टाग्राम पर वीडियो-फोटो अपलोड करती रही, ताकि लोग यही समझते रहें कि वह लोग घूम रहे हैं।
बता दें कि सौरभ और मुस्कान के 2016 में पलव मैरिज की थी और दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है। सौरभ की नौकरी अक्सर विदेशों में होती थी और वह लंदन में 2020 से काम कर रहे थे। वहीं, मुस्कान का साहिल शुक्ला के साथ करीब साल 2019 से अफेयर चल रहा था।
सौरभ लंदन से वापस आये और पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद, जब 17 मार्च को दोनों मेरठ वापस लौटे तो मुस्कान ने अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया और शव के टुकड़ों से भरे ड्रम को मोर्चरी भेज दिया।
वहीं एसएसपी मेरठ, डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। यह वारदात मेरठ में चर्चा का विषय बन गई है और समाज में हड़कंप मच गया है।