ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी, बेमौसम बारिश से कृषि मंडी में हजारों क्विंटल अनाज पानी में भीगा
दमोह जिले के पथरिया में पिछले दो दिनों से तेज धूप के बाद शुक्रवार को आसमान गड़गड़ाने लगे और करीब 3:00 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही अचानक तेज बारिश और ओले गिरने लगे, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। कई किसानों की फसलें खेतों में कटने के बाद रखी हुई थीं, जो अब बारिश के पानी में भीग गई हैं। पथरिया कृषि उपज मंडी में हजारों क्विंटल अनाज बारिश के पानी में भीग गया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
पिछले तीन दिनों से मौसम बार-बार किसानों को डराने का काम कर रहा है। आसमान में बादल और धूप के बीच खेल चल रहा है, जिससे किसानों को अपनी फसलों के बारे में चिंता हो रही है।दमोह जिले में बेमौसम बारिश और ओले गिरने के कारण किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।