किसानों का दु:ख देख खुद को रोक नहीं पाए कलेक्टर, बाइक पर सवार होकर अचानक पहुंचे खेतों में फिर...
एमपी के दमोह जिले में शुक्रवार शाम हुई ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस घटना के बाद जिला कलेक्टर सहित जिले भर के एसडीएम ने फसलों का सर्वे कराया और स्थान पर पहुंचकर संबंधित फसलों के बारे में किसानों से चर्चा की। कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही सर्वे कराकर इसकी भरपाई की जाएगी। पशुपालन डेयरी विभाग मंत्री लखन पटेल ने भी वीडियो जारी कर किसानों से अनुरोध किया है कि सरकार उनके साथ खड़ी है और प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं
कि सर्वे कराकर जो भी नुकसानी आएगी, उसके हिसाब से आरबीसी 6.4 के तहत जो भी बनता है, वह किसान भाइयों को दिया जाएगा। शनिवार को कलेक्टर दमोह जिले के दौरे पर राजस्व अमले के साथ पहुंचे और हुई फसलों के नुकसान की जानकारी किसान भाइयों से ली। उन्होंने बाकी सफर दो-पहिया वाहन से तय किया और संबंधित स्थान पर पहुंचकर फसलों का हाल-चाल जाना। इस घटना से प्रभावित किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।