लड़की ने लड़की से की शादी पहले इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और फिर की अनोखा शादी

 

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती ने प्यार का रूप लिया और फिर दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। नौगांव के दौरिया गांव की सोनम यादव और असम की अल्का वर्मन (उर्फ मानसी) की मुलाकात तीन साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब जाकर दोनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों से विवाह कर लिया।

 

 

 

इसमें पुलिस और परिवार की सहमति के बाद बनी मिसाल ,21 मार्च को सोनम यादव के लापता होने की रिपोर्ट नौगांव थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि सोनम कानपुर में थी।संपर्क करने पर सोनम ने खुद थाने में आकर बयान देने की बात कही। कुछ दिनों बाद वह प्रेमिका अल्का (मानसी) के साथ अपने गांव लौट आई। परिवार को जब इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उन्होंने इसे सहर्ष स्वीकार कर लिया और दोनों की शादी कराने का फैसला किया।

 

 

 

जब सोनम और अल्का एक मंदिर में शादी करने पहुंचीं, तो पुजारियों ने समलैंगिक विवाह कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों नौगांव थाने पहुंचीं, जहां परिवार और पुलिस की मौजूदगी में एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह संपन्न किया। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज किए और फिर परिवार ने पूरे सम्मान के साथ बहू का गृह प्रवेश कराया।

 

 

 

इस शादी में सोनम यादव ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि अल्का वर्मन उर्फ मानसी दुल्हन बनीं। शादी के बाद दोनों असम के लिए रवाना हो गईं, लेकिन उन्होंने वादा किया कि कुछ महीनों बाद वे वापस गांव लौटेंगी और एक फैक्ट्री में काम सीखेंगी। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जहां लोग परिवार के खुले विचारों की सराहना कर रहे हैं।

 

 

 

परिवार बोला – बेटी की खुशी में ही हमारी खुशी, सोनम की मां अनीता यादव, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने कहा हमारी बेटी जिसे चाहती है, उसके साथ रहना चाहती है, हमें कोई आपत्ति नहीं। हम उसकी खुशी में खुश हैं। जहां अभी भी कई जगह समलैंगिक संबंधों को संकोच और विरोध के साथ देखा जाता है, वहीं सोनम और मानसी की शादी ने प्रेम और स्वीकृति का एक खूबसूरत संदेश दिया है। क्या समाज इस रिश्ते को पूरी तरह स्वीकार करेगा? आप इस अनोखी शादी के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट करें और शेयर करें!


By - sagar tv news
29-Mar-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.