झंडा हटाने पर हिंदू संगठन का विरोध, सीएमओ के मुंह पर फेंकी कालिख | sagar tv news |
मध्य प्रदेश के दमोह में शनिवार को एक विवादित घटना घटी, जब नगर पालिका द्वारा घंटाघर पर हिंदू नव वर्ष और रामनवमी के अवसर पर सजावट के लिए लगाए गए भगवा झंडों को निकालने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के विरोध में राम भक्तों ने धरना प्रदर्शन किया और सीएमओ के मुंह पर कालिख फेंक दी। हिंदू संगठन के लोगों द्वारा नवरात्रि, नववर्ष और रामनवमी के अवसर पर दमोह शहर के हृदय स्थल घंटाघर पर झंडे, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे, लेकिन घंटाघर विज्ञापन और किसी प्रकार के आयोजन के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इसलिए दमोह नगर पालिका के सीएमओ प्रदीप शर्मा द्वारा वहां से बैनर और पोस्टर हटाने की कार्रवाई की गई। हिंदू संगठन के लोगों ने सीएमओ का विरोध किया और उनसे झंडे ना हटाने की बात कही, लेकिन सीएमओ ने उनकी बात नहीं मानी। इसके बाद हिंदू संगठन के लोग सीएमओ के आवास पहुंचे और वहां उनके चेहरे पर कालिख फेंक दी।
इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने घंटाघर और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सीएमओ को हटाने की मांग की। इस पूरे मामले में अब तक सीएमओ द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह घटना मध्य प्रदेश के दमोह में हिंदू संगठन और नगर पालिका के बीच तनाव को दर्शाती है।