बुजुर्ग महिला के साथ बड़ी अनहोनी और खुटिया ताबीज चुराने की फिराक में आरोपी, ग्रामीणों ने पकड़ा

 

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक चोर ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की पत्थर पटककर निर्मम मर्डर कर दिया। मर्डर करने के बाद भागते समय आरोपी ने दो ग्रामीणों पर तलवार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। लेकिन गांववालों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना गांव वासी में मंगलवार सुबह 8-9 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतका मुलिया बाई के घर में घुसे चोर ने खुटिया-ताबीज चुराने की फिराक में वारदात को अंजाम दिया।

 

 

 

भागने के दौरान आरोपी ने दो लोगों को धारदार हथियार से घायल कर दिया। परिजनों का आरोप सूचना देने के बावजूद तारादेही पुलिस 10 बजे तक नहीं पहुंची। परिजन तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस तारादेही थाने जाने को कहा गया। करीब 30 ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घटना के 3 घंटे बाद तेंदूखेड़ा एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर, तारादेही थाना प्रभारी राजीव पुरोहित, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। गांववालों द्वारा पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतका के भतीजे सुखराम अहिरवार ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। मर्डर की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस घटनास्थल पर देरी से पहुंची। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।


By - sagar tv news
01-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.