साहब, मेरी पत्नी से मुझे बचा लो...रेलवे के लोको पायलट ने SP से लगाई गुहार

 

एमपी के पन्ना में एक पत्नी पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया है, जिसमें उसने अपनी पत्नी की क्रूरता की कहानी बताई है और मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित पति लोकेश कुमार मॉझी ने बताया कि उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार उसके साथ मारपीट करती है और उसे धमकी देती है कि वह आत्महत्या कर लेगी और अपनी बेटी को भी मार डालेगी।

 

 

लोकेश कुमार मॉझी ने बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हर्षिता रैकवार के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसकी पत्नी और सास-साला उसे प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी ने उसे कई बार मारपीट की है और उसे धमकी दी है कि वह उसे झूठे मुकदमे में फंसा देगी।

 

 

 

लोकेश कुमार मॉझी ने बताया कि उसने अपने घर में छिपे कैमरे से अपनी पत्नी की क्रूरता की सच्चाई उजागर की है। उसने बताया कि उसने थाना अजयगढ़ में भी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया है और मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित पति को सुरक्षा प्रदान की जाएगी और उसकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


By - sagar tv news
02-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.