सागर आ रही यात्री बस रास्ते में होगी अनहोनी, 10 लोग अस्पताल पहुंचे
ग्वालियर से सागर आ रही एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमे दस यात्री घायल हुए है, घटना टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के सीएम राइज स्कूल के पास की है, जहां महाकाल कंपनी की दो बसों की टक्कर हो गई। हादसे में सागर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी थी, सूचना पर डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
सभी घायलों को पहले बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़ागांव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।एक्सीडेंट क्रॉसिंग के दौरान बस के अनियंत्रित होने से बताया जा रहा है। बस में सवार यात्री नंदकिशोर ने बताया कि घटना के दौरान बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
बड़ागांव थाना पुलिस ने बताया कि बस पलटने से 10 लोग घायल हो गए। इनमें 32 वर्षीय रामकली पत्नी गोरेलाल अहिरवार, भूमानी बाई 22, लखन अहिरवार 24, गोकुल अहिरवार 20, मनोज अहिरवार 23, प्रेम बाई पत्नी जीवन 27, शीला पत्नी राजू अहिरवार 40, गणेशी अहिरवार 34, नंदकिशोर 30 और मोनू पिता राकेश सोनी 40 साल शामिल हैं।