MPPSC ने युवाओं को दी खुशखबरी,571 पदों पर होगी परीक्षा || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से युवाओ के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2019 के संबंध में गुरुवार को एक शुद्धिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार अब पदों की संख्या में संशोधन किया गया है। साथ ही वर्दीधारी पदों के लिए आयुसीमा में भी छूट दी गई है। अब राज्य सेवा परीक्षा 2019 में 571 पद के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें 31 पद बढ़ाए गए हैं।

पूर्व में यह परीक्षा 540 पदों के लिए होनी थी। वहीं अनारक्षित वर्ग की महिला आवेदक और एससी,एसटी, ओबीसी सहित विभिन्न शासकीय संस्था के कर्मचारियों व नगर सैनिक आदि के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। इन कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 38 वर्ष रहेगी। इसके अलावा आयु सीमा में 1 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी रहेगी। हालांकि यह अतिरिक्त छूट सिर्फ वर्ष 2019 के लिए दी गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट http://www.mppsc.nic.in से प्राप्त की जा सकती है। वहीं राज्य सेवा परीक्षा-2019 के लिए प्रारंभिक परीक्षा हो चुकी है। इसका स्कोरकार्ड जारी हो चुका है। लेकिन उम्मीदवारों के इसके रिजल्ट का इंतजार है।


By - sagar tv news
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.