गुमशुदगी की घटना ने पकड़ा तूल, दमोह कटनी मार्ग पर चक्का जाम किया गया

 

 

एमपी के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर पुलिस चौकी के गांव आनू में एक युवक राजकुमार पिता अजब सिंह लोधी की गुमशुदगी की घटना ने तूल पकड़ लिया है। युवक पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और 3 अप्रैल की सुबह 5 बजे दौड़ लगाने गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसको बार-बार फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

 

 

घबराए परिजनों ने बांदकपुर पुलिस चौकी में 3 अप्रैल की दोपहर 2 बजे के करीब गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस को दमोह कटनी मार्ग आनु और गूंजी के बड़े पुल के पास युवक के जूता, मोबाइल और कैप मिला है, लेकिन पुलिस ने परिजनों को सूचित नहीं किया गया है।

 

 

परिजनों में इस बात को लेकर आक्रोश भड़क गया और उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि 24 घंटे बीत गए हैं, लेकिन पुलिस के द्वारा युवक को खोजने का प्रयास नहीं किया गया है। इसी के चलते परिजनों के साथ ग्रामीणों ने दमोह कटनी मार्ग गुंजी के बीच बड़ा पुल के पास चक्का जाम कर दिया।

 

 

 

 

चक्का जाम की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा एसडीएम आर एल बागरी के द्वारा परिजनों को समझाइश दी गई और भरोसा दिलाया गया है कि युवक को अति शीघ्र खोजने में जुटे गए और शीघ्र ही युवक का पता लगाया जाएगा।परिजनों ने चक्का जाम खोल दिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का समय दिया गया है। यदि 24 घंटे के अंदर युवक का पता नहीं लगता तो पुनः इसी जगह पर चक्का जाम किया जाएगा।

 

 

 

सूत्रों से जानकारी प्राप्त युवक सही सलामत मिल जाने की खबर है। टीम रवाना हो गई है और युवक नई दिल्ली जीआरपी पुलिस के हवाले में है। हिंडोरिया थाने की टीम और परिजन दिल्ली के लिए रवाना होने की खबर सामने आई है।


By - sagar tv news
05-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.