बगाज माता मंदिर में उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने चढ़ाए जवारे

 

टीकमगढ़ के बगाज माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने जवारे चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी की। मंदिर में विद्या की देवी सरस्वती जी की प्रतिमा विराजमान है, जो बुंदेलखंड की प्रसिद्ध सिद्ध शाक्ति पीठ है। बगाज माता मंदिर में मां बागेश्वरी देवी का चमत्कारी प्रभाव है, जहां जहरीले जीव-जन्तुओं के काटने वाले पीड़ित लोग मंदिर परिसर में आकर परिक्रमा लगते ही ठीक हो जाते हैं। यहां किसी प्रकार की झाड़-फूंक नहीं होती, जिन लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है, वे यहां आकर पूजन कर जवारे चढ़ाते हैं।

 

 

 

 

टीकमगढ़ एसडीएम लोकल सरल ने बताया कि सुबह 11 बजे तक लगभग एक लाख लोगों ने माता के दरबार में जवारे चढ़ाए। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर के चारों ओर से आने-जाने वाले लोगों के वाहनों को तीन किलोमीटर दूर से बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के साथ पुलिस के 200 से अधिक कर्मचारियों को यहां लगाया गया था। इस अवसर पर यहां विशाल मेला भी लगता है, जिसमें दूर-दूर से लोग आकर शिरकत करते हैं।

 

 

 

बगाज माता मंदिर की मान्यता है कि यहां पर माता के भक्तों को कुछ न कुछ दिया जाता है, जैसे गरी, दही, फल आदि। जिस भक्त को माता रानी के द्वारा कुछ ना कुछ फल दिया जाता है, उसका कार्य पूरा होता है। बगाज माता मंदिर करीब 1100 वर्ष प्राचीन है। देवी मंदिर गांव से करीब 2 किमी दूर पहाड़ियों के बीच है। माना जाता है कि आज से करीब 500 वर्ष पूर्व वकपुरा गांव के लोगों ने इस पवित्र स्थल की पहचान कर यहां आना-जाना शुरू किया था।


By - sagar tv news
08-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.