भाजपा मय हो रहीं बसपा विधायक रामबाई बांधे तारीफों के पुल ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

अपने अंदाज़ अपने बयानों से खासे सुर्ख़ियों में रहने वाली दमोह के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई भाजपा के गुण गा रही हैं। दरअसल रामबाई किसान सम्मेलन को सम्बोधित कर रही थी। इस दौरान उन्होंने में कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हमेशा किसानों के हित में काम किए हैं। वो उनके हित में सोचते रहते हैं। जिन किसानों की सोयाबीन की फसल नष्ट हो गई थी उन्हें मुआवजा दिया जा रहा है। पथरिया विधायक ने आगे कहा की ना बीज की कमी रहती है ना बिजली की कोई कमी है। प्रदेश के मुखिया एक किसान हैं। वो किसानों के हित में हमेशा संघर्ष करते रहते हैं।

कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रोग्राम दिखाया गया। जिसमें पथरिया विधायक ने 40 किसानों को प्रमाण पत्र बांटे। और नगर परिषद द्वारा विनियमितीकरण के 26 कर्मचारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।


By - Aftab khan
18-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.