बांदकपुर से घर लौट रही बोलेरो नदी में गिरी, आठ श्रद्धालुओं के साथ बड़ी अनहोनी, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

 

एमपी के दमोह जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रसिद्ध बांदकपुर तीर्थ क्षेत्र से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें दुखद आठ लोगों की मौके पर ही जान चली गई जबकि पांच लोग घायल हैं जिन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया है, काल कल्वित हुए लोगों में 5 महिलाएं और 3 बच्चे हैं।

 

 

 

 

हादसा दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के महादेव घाट पर हुआ यहां बने नदी के पुल से बुलेरो गाड़ी नीचे गिर गई। इस गाड़ी में जबलपुर जिले के पोंडी गाँव के लोग सवार थे जो कि दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर से दर्शन करके अपने गांव वापस जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया जिसमे 6 लोगो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दमोह में दो बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक हादसे की जाँच की जा रही है। वही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी के मुताबिक फिलहाल घायलों को लेकर पुलिस जबलपुर साथ गई है।

 

 

 


हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है और जान गंवाने वाले लोगों को दो लाख और घायलों को 50-50000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है


By - sagar tv news
22-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.