मेरा इलाज पहले कर दो...मरीज की बात सुनकर डॉक्टर को आया गु-स्सा और बुजुर्ग मरीज फिर...

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिला अस्पताल में एक डॉक्टर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। डॉक्टर राजेश मिश्रा ने 77 साल के बुजुर्ग मरीज उधो लाल जोशी को घसीट-घसीट कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि डॉक्टर राजेश मिश्रा बुजुर्ग मरीज को घसीटते हुए बाहर की तरफ लेकर आ रहे हैं और थप्पड़ जड़ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

 

 

 

वायरल वीडियो को देखने के बाद जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर जीएल अहिरवार ने बताया कि घटना की जांच के लिए कमेटी बनाई गई थी, लेकिन अब जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें डॉक्टर राजेश मिश्रा खुद मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी और उन्हें टर्मिनेट भी किया जाएगा।

 

 

 

जब इस मामले में सिविल सर्जन जीएल अहिरवार से सवाल किया गया, तो उन्होंने मीडिया के कमरे में गोल-माल सवाल देते हुए नजर आए। इससे पहले भी कई ऐसे मामले जिला अस्पताल से निकलकर सामने आए हैं। अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों को इस तरह की गुंडागर्दी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें मरीजों के साथ सम्मान और सहानुभूति के साथ व्यवहार करना चाहिए।


By - sagar tv news
23-Apr-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.