MP: हेड कॉन्स्टेबल का रिश्वत लेते वीडियो : कोल्डड्रिंक की दुकान पर 5 हजार जेब में रखे
MP के टीकमगढ़ में एक पुलिस हेड कॉन्सटेबल का रिश्वत लेते वीडियो सामने आया है ये घटना बल्देवगढ़ थाने क्षेत्र की है यहाँ हेड कॉन्सटेबल बालचंद प्रजापति का बुधवार को दुकान में लगा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें बालचंद प्रजापति रिश्वत की राशि जेब में रखकर कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आ रहा है। लोकायुक्त DSP संजय जैन के नेतृत्व में टीम ने एक दिन पहले मंगलवार को कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया था।
आइये बताते है क्या है पूरा मामला दरसअल पपावनी गांव में 24 अप्रैल को मारपीट की FIR दर्ज हुई थी। हेड कॉन्स्टेबल बालचंद प्रजापति ने इस मामले में दो लोगों के नाम हटाने के एवज में पैसों की मांग की थी । FIR से नाम हटाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे थे पीड़ित ने पहले ही 5 हजार रुपए थाने में दे दिए थे।
छत्रपाल सिंह लोधी ने 2 मई को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई। लोकायुक्त ने हेड कॉन्स्टेबल और शिकायतकर्ता के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।सागर से आई लोकायुक्त टीम ने बस स्टैंड के पास से बाकी के 5 हजार रुपए लेते समय हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा।आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आज घटना का वीडियो सामने आने पर रिश्वत का पूरा मामला साफ-साफ नजर आ रहा है