MP :पथरिया दमोह रोड पर लूट की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार | sagar tv news |

 

एमपी में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा है। दमोह जिले के पथरिया दमोह रोड पर बीते 3 मई की रात को लूट की बड़ी वारदात को लूटेरों ने अंजाम दिया था जिसका खुलासा दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया
साथ ही दमोह पुलिस द्वारा पकड़े गए लुटेरे आरोपियों को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने लाया गया। इन आरोपियों से काफी मात्रा में लुटे गए सामान को भी जप्ती में लिया गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए समान में मोबाइल, नकदी एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस कॉन्फ्रेंस में दमोह एसपी ने पत्रकारों को बताया 3 मई को पथरिया निवासी रीतेश चौरसिया ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उन्हें और उनके साथी मोहित पटेल को रोककर मोबाइल फोन और पैसे लूट लिए।

 

 

 

थाना पथरिया में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अज्ञात लूटेरो की खोजबीन शुरू की थी। जिसके बाद पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है ।

 

 


By - Aftab Khan Damoh
08-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.