भोर तरैया नाटक के माध्यम से लोगों को बतायी समाज की विसंगतियां || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी के टीकमगढ़ में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के संस्कृत विभाग के सहयोग से 18 से 20 दिसम्बर तक तीन दिवसीय नाटय महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके समापन पर पाहुना लोकजन समिति टीकमगढ़ द्रारा नाटक भोर तरैया की प्रस्तुति दी गयी। जिसके माध्यम से ग्रामीण जन जीवन में आमजन के संघर्ष, पंचायती राज की विसंगतियाँ, आरक्षित सीट पर चुनी हुई कठपुतली बनी दलित महिला सरपंच की पीड़ा और बिडम्बना, दबंगो की मनमानी और राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग, के अलावा सरकारी योजनाओं का निज स्वार्थ हेतु उपयोग जैसी तमाम उथल-पुथल के बीच महिला सशक्तिकरण को बखूबी दर्शाया है। नाटक की सबसे बड़ी ताक़त नाटक का कथानक और बुन्देली बोली में चुटीले के अलावा धारदार संवाद रहे। जो वर्तमान ग्रामीण पंचायती राज की विसंगतियों और बिभीषकाओं की परतों को दर्शकों को के समक्ष खोलकर रख देता है। यह नाटक बदलते समय और बदलते परिवेश में दबंगो को मन में भय और दबी कुचली महिलाओ आमजन के मन में ताक़त भरता है।


By - Sudhir kumar Jain (Tikamgarh,MP)
21-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.