पत्नी की मौत के 15 दिन बाद साली संग भागा था जीजा, शक गहराया तो 11 महीने बाद कब्र खुदवाई

 

पत्नी के परिवार वालो ने कानून का सहारा लिया और अब 11 महीने बाद पुलिस ने कब्र खोदकर दफनाई गई महिला के शव को कब्र से निकाला गया है । ये पूरा चौंकाने वाला मामला हरियाणा के नूंह जिले से सामने आया है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक काला घाटा थाना नौगांवा राजस्थान निवासी खुर्शीद की लड़की आसुना की शादी 2010 में जामालगढ़ रूपाहेडी निवासी रज्जाक के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के हुई थी। आसुना और रज्जाक के 4 बच्चे है। 9 जून 2024 को आसुना की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। यह भी बताया जा रहा है कि उसने नशीला पदार्थ खाया था। महिला की मौत के बाद परिजन मौके पर पहुंचे,जहां बिरादरी तौर पर मामले को निपटाकर आसुना को बिना कार्रवाई के दफना दिया गया। मामला उस समय बिल्कुल शांत हो गया था।

 

 

 

 

क्योंकि इसमें किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई थी। लेकिन आसुना की मौत के 15 दिन बाद ही मृतिका का पति रज्जाक उसकी छोटी बहन को गांव से भगा लाया। जिसके बाद मृतका के परिजनों को शक हुआ कि इसी योजना के तहत रज्जाक ने उनकी बेटी को जहर देकर मौत के घाट उतारा है। ताकि आसुना को रास्ते से हटाकर उसकी बहन को घर में लाया जा सके। जिसके बाद मृतका के पिता खुर्शीद इस मामले को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे और आसुना के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए रिट याचिका दायर की गई।

 

 

 

 

हाई कोर्ट का आदेश पर गुरुवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी शमशेर सिंह की मौजूदगी में पुलिस और डॉक्टरों की टीम गांव के कब्रिस्तान में पहुंची,जहां कब्र की खुदाई कर करीब 11 महीने बाद मृतका के शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।


By - sagar tv news
10-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.