Ekta Gupta Murder Case Kanpur: आरोपी जिम ट्रेनर पर कोर्ट में आरोप तय. जानिए क्या होगा

 

देश के चर्चित मामलो में एक एकता हत्याकांड में एक जिम ट्रेनर को मुख्य आरोपी माना गया है। कोर्ट में हत्या के आरोप तय हो चुके हैं, यानी अब आरोपी पर विधिवत मुकदमा चलेगा। गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे केस की कार्यवाही आगे बढ़ेगी।

 

 

दरसअल UP के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला से सामने आया था। कानपुर सिविल लाइन गोपाल विहार की रहने वाली एकता गुप्ता जो मयूर शेयर ट्रेडिंग कंपनी में काम करती थीं। 24 जून 2024 को एकता ग्रीन पार्क स्थित जिम से अचानक लापता हो गई थीं।

 

 

शुरुआत में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही थी, लेकिन 26 अक्टूबर 2024 को जब कोतवाली पुलिस ने जिम ट्रेनर विमल सोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ऑफिसर्स कॉलोनी से एकता का कंकाल बरामद किया। तो हर कोई हैरान हो गया। कंकाल के आधार पर विवेचक ने विमल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया। कंकाल किसका है इस संबंध में डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है।

 

 

 

पुलिस के मुताबिक, विमल अपनी शादी में आ रही रुकावट से छुटकारा पाने के लिए एकता को रास्ते से हटाना चाहता था। जिसके बाद विमल ने इस हत्या की साजिश अकेले रची और उसे अंजाम दिया। लेकिन, पुलिस की कहानी एकता के परिजनों को हजम नहीं हुई थी। एकता के पति शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता ने दावा किया था कि पत्नी का विमल से अफेयर नहीं था।

अब 19 मई से कोर्ट में गवाहों के बयान दर्ज होंगे — देखना होगा, आखिर इस खौफनाक हत्याकांड की असली परतें कब खुलेंगी!


By - sagar tv news
10-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.