UP Husband Wife News: लखनऊ में 50-50 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार! STF और पुलिस ने धरदबोचा
50-50 हजार के इनामी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। UP लखनऊ के थाना कप्तानगंज बस्ती में डबल मर्डर केस में UP STF और स्थानीय पुलिस ने दो 50-50 हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं, जिनके नाम कौशल चन्द्र उपाध्याय और रंजना उर्फ अंजली हैं। पुलिस ने इन्हें शुक्रवार सुबह 6:35 बजे गढ़हा गौतम ओवरब्रिज के पास थाना कप्तानगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी 31 जनवरी 2025 को दर्ज FIR सिलसिले में की गई है, जिसमें IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। यूपी एसटीएफ के मुताबिक परिवारिक संपत्ति विवाद के चलते दोनों ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गोदावरी देवी और उनकी बेटी सौम्या की हत्या कर दी थी और शवों को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। इस मामले में पहले ही 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
UP STF लखनऊ के DSP संजीव कुमार दीक्षित की देखरेख में यह कार्रवाई की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद वे ससुराल और बिहार में छिपे रहे फिर बस्ती से प्रयागराज जाने की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया।