PM मोदी का आदमपुर एयरबेस दौरा : वायुसेना को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई ||STVN INDIA||
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। वहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री एयरबेस पर करीब एक घंटे तक मौजूद रहे और सैन्य तैयारियों की जानकारी ली।
इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज सुबह आदमपुर एयरबेस जाकर हमारे वीर वायु योद्धाओं से मिला। उनका साहस और संकल्प प्रेरणादायक है। भारत हमेशा अपने सशस्त्र बलों का आभारी रहेगा।
सोमवार शाम को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों सेनाओं के योगदान की सराहना की थी। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि उन्होंने अपनी एयर स्ट्राइक में आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया था, जिसे भारतीय पक्ष ने खारिज किया है।