MP : महिला से साइबर ठगी, फर्जी वीडियो के नाम पर 1.86 लाख की वसूली, एक आरोपी गिरफ्तार

 

MP के छतरपुर में एक महिला के साथ साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को एक फर्जी वीडियो के जरिए डराया और उससे 1.86 लाख रुपये वसूल लिए। यह पूरा घटनाक्रम इतनी चालाकी से अंजाम दिया गया कि महिला को संदेह तक नहीं हुआ।

 

 

 

शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और एसपी अगम जैन के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महिला को कॉल कर धमकाया कि एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया जाएगा, जिससे उसकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है। भयभीत महिला ने आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में पैसे जमा करवा दिए।

 

 

 

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने झांसी जिले के कटेरा गांव से आरोपी रनमत यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1.5 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

 

 

 

छतरपुर सीएसपी अमन मिश्रा ने जानकारी दी कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर लोगों से इस तरह की साइबर ठगी करता था। गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस या साइबर सेल अधिकारी बताकर लोगों को डराते और उनसे पैसे ठगते थे। अब पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।


By - sagar tv news
16-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.