पति-पत्नी से मोटरसाइकिल सवार 6 लोगों ने कर दी बड़ी कहासुनी और फिर पुलिस आई एक्शन में | sagar tv news

 

एमपी में एक पति पत्नी उस वक़्त मुसीबत में फस गए जब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद इलाके में दशहत का माहौल है।

 


यह दिल दहला देने वाली वारदात टीकमगढ़ शहर के अंबेडकर चौराहे की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर कैसे युवक को घसीटते हुए मार रहे हैं। दरसअल उमेश बंशकार अपनी पत्नी के साथ टमटम टैक्सी से बस स्टैंड से शहर की ओर आ रहा था तब रास्ते में मोटरसाइकिल सवार छह लोगों ने उसे रोककर लाठी डंडो से बेरहमी से पिटाई कर दी ।

 

 

हमला इतना खौफनाक था कि राहगीर भी दहशत में आ गए, और इसी दौरान किसी ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। घटना 13 मई की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपियों - राहुल वंशकार, आकाश वंशकार और नरेंद्र वंशकार - के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। और बचे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

 

 


By - Anjali jain Tikamgarh
20-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.