हाईवे पर महिला संग ऐसे हालत में BJP नेता का वीडियो आया सामने, एफआईआर दर्ज, धाकड़ समाज ने पद से हटाया

 

 

13 मई की रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ एक महिला के साथ ऐसी स्थिति में नज़र आ रहे हैं। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में हलचल मच गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही धाकड़ समाज ने मनोहर धाकड़ को अपने राष्ट्रीय महामंत्री पद से हटा दिया, वहीं पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए एमपी के मंदसौर के भानपुरा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी नेता फोन बंद कर गायब हैं। वीडियो में एक सफेद बलेनो कार MP-14-CC-4782 दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर खड़ी है, और उसमें मनोहर धाकड़ एक महिला के साथ ऐसी स्थिति में नज़र आते हैं। यह इलाका भानपुरा थाना क्षेत्र में आता है। वीडियो हाईवे पर लगे हाई-सिक्योरिटी कैमरों में कैद हुआ बताया जा रहा है। वीडियो इतना ऐसा है कि न तो उसे सार्वजनिक किया जा सकता है और न ही उसका वर्णन।

 

भानपुरा टीआई आरसी दांगी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच में पुष्टि हुई कि घटना 13 मई की रात की है। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 285 व 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। भाजपा नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं और वार्ड क्रमांक 8 से चुनी गई हैं। मामले के उजागर होने के बाद धाकड़ महासभा युवा संघ ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से हटाने का निर्णय लिया है। धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़ ने बताया कि समाज की छवि खराब करने वाले किसी भी व्यक्ति को संगठन में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा है कि “सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य अत्यंत निंदनीय है। वीडियो की पुष्टि हो चुकी है और इसकी गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।” एसपी अभिषेक आंनद ने बताया क़ि 8 लेन हाइवे पर वाहन खड़ा करके सम्बन्ध बनाए जाने के मामले मे मंदसौर एसपी ने बताया की उन्होंने इस सम्बन्ध मे प्रकरण दर्ज कर लिया है।  इसमें 296 / 285/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि मंदसौर SP द्वारा किसी के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।मामला अभी विबेचना मे है

 

 

 


By - sagar tv news
24-May-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.