दमोह: दरिंदगी की हद, पड़ोसी ने किया दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, पुलिस की लापरवाही पर सवाल!
पटेरा, दमोह: मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात पटेरा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहाँ एक दिव्यांग महिला को उसकी ही इज्जत की कीमत चुकानी पड़ी। आरोप है कि महिला के पड़ोसी चिंता पटेल ने घर में घुसकर इस जघन्य दुष्कर्म को अंजाम दिया। चौंकाने वाली बात ये है कि वारदात के दिन से लेकर अब तक, पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी फरार है!
घटना तब हुई जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी। पति खेत पर थे और बेटा कुंडलपुर गया हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए, दरिंदा चिंता पटेल घर में घुसा और बेबस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। यह घटना न सिर्फ उस महिला के साथ हुई है, बल्कि समाज में सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पति और बेटे के साथ पटेरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BnS) की धारा 332 और 364 के तहत मामला तो दर्ज कर लिया है, और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल दमोह भी भेजा गया है। लेकिन सवाल ये है कि आखिर कब तक यह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर रहेगा? क्या पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है, या फिर आरोपी को पकड़ने में कहीं कोई लापरवाही बरती जा रही है?
पीड़िता और उसके परिवार को न्याय का इंतजार है, और जब तक आरोपी चिंता पटेल सलाखों के पीछे नहीं पहुंचता, तब तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहेंगे।