हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी! CCTV में कैद संदिग्ध , पुलिस कर रही चोर की तलाश | MP Damoh Hata News
हनुमान मंदिर से मुकुट चोरी
CCTV में कैद हुआ चोर !
एमपी के दमोह जिले के हटा नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला हटा थाना क्षेत्र के बालाजी वार्ड स्थित हनुमान मंदिर का है, जहां शनिवार शाम करीब 6 बजे एक अज्ञात चोर ने मंदिर में घुसकर हनुमानजी की मूर्ति से मुकुट चुरा लिया।
चोरी की ये पूरी वारदात मंदिर के पास लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई जिसमें एक संदिग्ध युवक मंदिर के भीतर घुसकर वारदात को अंजाम देता दिख रहा है।
रात में जब श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने हनुमानजी की मूर्ति से मुकुट गायब पाया। शक होने पर CCTV फुटेज खंगाले गए, जिसमें चोरी की पुष्टि हुई। रविवार सुबह से ही CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चोर की पहचान के कोशिश की जा रही हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन अब देखना होगा कि चोर पुलिस की गिरफ्त में कब आता है।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.