MP में पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया की फॉर्च्यूनर चोरी, CCTV मर कैद हुए चोर

 

छतरपुर में बीती रात शहर के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाकों में से एक मानी जाने वाली चौबे कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह के पति पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू भैया के प्रताप भवन परिसर से उनकी लग्जरी फॉर्च्यूनर कार चोरी हो गई। घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, यह वारदात देर रात की बताई जा रही है। सुबह जब परिवार को कार नहीं मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

 

 

इस बीच, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक कार को परिसर से बाहर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वाहन को राज्य की सीमाओं से बाहर ले जाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए नाकेबंदी भी की जा रही है।

 

 

 

पुष्पेंद्र प्रताप सिंह छतरपुर में एक प्रभावशाली राजनैतिक परिवार से जुड़े हैं और इस घटना के बाद उनके समर्थकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।


By - sagar tv news
02-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.