कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान का बयान: ईद से ज्यादा होली पर मटन की मांग

 

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ईद उल अजहा बकरीद से ज्यादा होली के दौरान मटन की मांग बढ़ने की बात कही है। नूरी खान ने वीडियो में कहा है कि होली पर मटन की बिक्री 600 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। जहां आम दिनों में रोजाना करीब 4 हजार क्विंटल मटन खपत होती है, वहीं होली के मौके पर यह मात्रा 20 हजार क्विंटल तक पहुंच जाती है।

 

 


नूरी खान ने यह भी कहा कि आदिवासी संस्कृति में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां बकरे की बलि दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ईद के मौके पर कुर्बानी को लेकर विवाद और हिंसा होती है, तो होली पर बलि की प्रथा पर भी ऐसी बात होनी चाहिए। नूरी ने स्पष्ट किया कि पहनावे और खाने-पीने के मामले व्यक्तिगत हैं और किसी एक धर्म को निशाना बनाकर नफरत फैलाना गलत है।

 

 

 

नूरी खान ने केंद्र सरकार की नीति पर भी आलोचना की। नूरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत अब तक चार आतंकवादियों को नहीं पकड़ा जा सका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की बात हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरेंडर कर दिया।उज्जैन की शिप्रा नदी में 16 गंदे नालों का पानी मिलने का जिक्र करते हुए नूरी खान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिप्रा परिक्रमा की बातें करते हैं, जबकि उन्हें पहले इस प्रदूषण पर ध्यान देना चाहिए।


By - sagar tv news
08-Jun-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.